[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

LPG नहीं मिलने से ऑटो ड्राइवरों पर संकट:गैस न मिलने से वाहन खड़े, आय बंद; कलेक्टर से किश्तों पर रोक लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

LPG नहीं मिलने से ऑटो ड्राइवरों पर संकट:गैस न मिलने से वाहन खड़े, आय बंद; कलेक्टर से किश्तों पर रोक लगाने की मांग

LPG नहीं मिलने से ऑटो ड्राइवरों पर संकट:गैस न मिलने से वाहन खड़े, आय बंद; कलेक्टर से किश्तों पर रोक लगाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में एलपीजी ऑटो रिक्शा ड्राइवरों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एलपीजी गैस की अनुपलब्धता के कारण वित्तीय राहत प्रदान करने और किश्तों पर रोक लगाने की मांग की है। ऑटो ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनियों ने उन्हें एलपीजी पंपों की उपलब्धता का भरोसा दिलाकर ऑटो फाइनेंस करवाए थे। हालांकि, अब गैस न मिलने के कारण उनके वाहन बेकार खड़े हैं।

संघ के सदस्य सत्यनारायण ने बताया कि फाइनेंस कंपनी ने एलपीजी पंप होने का आश्वासन देकर करीब एक हजार ऑटो ड्राइवरों को फाइनेंस पर वाहन उपलब्ध करवाए थे। ऑटो लेने के बाद जब ड्राइवरों ने एलपीजी गैस की मांग की, तो डीलर ने गैस उपलब्ध कराने से साफ इनकार कर दिया।

डीटीओ कार्यालय की ओर से भी इन ऑटो को केवल एलपीजी ईंधन के लिए ही पास किया गया है, जिससे अन्य किसी ईंधन का उपयोग संभव नहीं है।

ड्राइवरों ने बताया कि पिछले एक महीने से गैस न मिलने के कारण उनके वाहन खड़े हैं और उनकी आय पूरी तरह बंद हो गई है। इसके बावजूद फाइनेंस कंपनियां लगातार किश्तें भरने का दबाव बना रही हैं, जिससे ड्राइवरों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऑटो ड्राइवरों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनियों को वादे के अनुसार एलपीजी गैस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही, जब तक गैस की व्यवस्था नहीं होती, तब तक ऑटो ड्राइवरों की किश्तों और ब्याज पर रोक लगाई जाए।

Related Articles