[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कम्प्यूटर एंड सीसीटीवी कैमरे के शोरूम का‌ झुंझुनूं प्रभारी रियाजत खान ने किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कम्प्यूटर एंड सीसीटीवी कैमरे के शोरूम का‌ झुंझुनूं प्रभारी रियाजत खान ने किया उद्घाटन

झुंझुनूं कम्प्यूटर एंड सीसीटीवी कैमरे के शोरूम का‌ झुंझुनूं प्रभारी रियाजत खान ने किया उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित “झुंझुनूं कम्प्यूटर एंड CCTV कैमरे” शोरूम का शुभारंभ झुंझुनूं कांग्रेस प्रभारी रियाजत खान के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने शोरूम के प्रोपराइटर नदीम कुरेशी को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में CCTV कैमरे घर, बाजार और मोहल्लों की सुरक्षा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन बन चुके हैं। उन्होंने आमजन से भी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और तकनीक का उपयोग करने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में आबिद खान मोयल, पूर्व एएसआई अनवर खान, आरिफ रिसालदार, पार्षद शाहरुख खान, अमन ट्रस्ट के उस्मान अंसारी गौरी, मुस्लिम गौरी राजवंशी महासभा के सिराज जोईया, कौम काजियान के हाजी अब्बास अगवान, युवा नेता मुस्ताक खान पीथीसर, कुरैशी समाज के सदर सत्तार खोकर तथा अब्दुल हक मिस्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।

Related Articles