3 मिनट लेट आई युवती,एंट्री नहीं मिली तो रोने लगी:पहली पारी में 7007 और दूसरी में 6968 ने दी परीक्षा;कई कैंडिडेट्स की नोजपिन,चूड़ियां उतरवाई
3 मिनट लेट आई युवती,एंट्री नहीं मिली तो रोने लगी:पहली पारी में 7007 और दूसरी में 6968 ने दी परीक्षा;कई कैंडिडेट्स की नोजपिन,चूड़ियां उतरवाई
सीकर : सीकर में आज से RPSC की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा दो पारियों में हुई। आज पहले दिन की पहली पारी सुबह 11 से शुरू हुई जो 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित हुई। दोनों पारियों में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने नोजपिन,हाथों की चूड़ियां और चुन्नी उतारी।
सीकर के एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पहली पारी में तीन महिला अभ्यर्थी 2 मिनट की देरी से पहुंची लेकिन गेट बंद हो चुका था। ऐसे में उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक वहां खड़े रहकर स्टाफ से रिक्वेस्ट की लेकिन एंट्री नहीं दी गई। इस्लामिया स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में जोधपुर निवासी युवती 3 मिनट देरी से पहुंची। जब उसे प्रवेश नहीं मिला तो वह केंद्र के बाहर बैठकर रोने लगी। युवती ने बताया कि 3 साल से वह तैयारी कर रही थी लेकिन आज परीक्षा नहीं दे पाई।
बता दें कि सीकर में सोमवार को भी दो पारियों में एग्जाम होनी है। दोनों दिन के लिए कुल 37 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें दोनों दिन में कुल 24 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। आज पहले दिन 11995 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें पहली पारी में 7007 और दूसरी पारी में 6968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 7 फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। जो सेंटर पर जाकर जांच करेंगी। आरपीएससी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए से 10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कर्मचारी भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी। इसके अलावा अगर कोई डमी कैंडिडेट को एग्जाम देते पकड़वाता है तो उसे 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।
PHOTOS में देखिए एग्जाम में एंट्री लेने के लिए रिक्वेस्ट करते अभ्यर्थी…







देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


