[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेयजल संकट को लेकर SDM ने किया गांवों का दौरा:नीमकाथाना के गणेश्वर क्षेत्र में हैंडपंपों की जांच की, टंकियों की बुरी हालत पर जताई नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पेयजल संकट को लेकर SDM ने किया गांवों का दौरा:नीमकाथाना के गणेश्वर क्षेत्र में हैंडपंपों की जांच की, टंकियों की बुरी हालत पर जताई नाराजगी

पेयजल संकट को लेकर SDM ने किया गांवों का दौरा:नीमकाथाना के गणेश्वर क्षेत्र में हैंडपंपों की जांच की, टंकियों की बुरी हालत पर जताई नाराजगी

नीमकाथाना : गणेश्वर क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। एसडीएम राजवीर यादव ने जलदाय विभाग के अधिकारी राजेंद्र मीणा के साथ कई निरीक्षण किया।

हैंडपंप, पानी की टंकियों की जांच की

एसडीएम ने गांवड़ी, गणेश्वर, भूदोली और झिराना सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने सीधे हैंडपंप वाली जगहों पर पहुंचकर पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान गोल्डनपुरी (गणेश्वर) में दो पानी की टंकियों की छत ध्वस्त होने की गंभीर समस्या सामने आई। इस पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

विभाग को मरम्मत करवाने के आदेश दिए

उन्होंने जलदाय विभाग को तत्काल प्रभाव से मरम्मत का काम शुरू करने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को समय पर पानी उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने गांवों में तैनात जलदाय कर्मियों और हैंडपंप मिस्त्रियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। किसी भी शिकायत को लंबित न रखने और लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी गई।

लादीकाबास गांव में हैंडपंपों की मरम्मत करवाई

इस बीच, जलदाय विभाग द्वारा खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। रविवार को लादीकाबास गांव में मरम्मत का काम किया गया। यह अभियान आगामी मंगलवार तक गणेश्वर क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जारी रहेगा, ताकि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

Related Articles