[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढान स्कूल में टॉपर्स का सम्मान:कला वर्ग में रीना कंवर ने 95% अंक हासिल किए, जागरूकता रैली भी निकली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढान स्कूल में टॉपर्स का सम्मान:कला वर्ग में रीना कंवर ने 95% अंक हासिल किए, जागरूकता रैली भी निकली

ढाणी बाढान स्कूल में टॉपर्स का सम्मान:कला वर्ग में रीना कंवर ने 95% अंक हासिल किए, जागरूकता रैली भी निकली

खेतड़ी : ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य माया सागवान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सूबेदार मानसिंह शेखावत मुख्य अतिथि और हजारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, गोविंद सिंह, महेश दान सिंह विशिष्ट अतिथि थे।

प्रधानाचार्य माया सागवान ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कक्षा 12 कला वर्ग में रीना कंवर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में पायल और कनिष्क शेखावत ने भी अव्वल रहे।

विज्ञान वर्ग में मनोज, प्रवीण और रोहित सिंह अव्वल रहे। कक्षा 10 में योगेंद्र और अनुष्का शेखावत ने अच्छे अंक हासिल किए। समारोह में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा बांधकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ढाणी बाढान से श्योलपुरा तक एक रैली भी निकाली गई।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश भड़िया, यशपाल सिंह, सूबेदार महीपत सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, अमन मील, रेखा गोठवाल, मुरारी लाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार, सुभाष चंद्र, सुनीता, अविनाश, बाबूलाल, रविंद्र सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles