[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के गौतम सैनी बने स्कूल लेक्चरर, समाज व विद्यालय परिवार ने किया भव्य अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के गौतम सैनी बने स्कूल लेक्चरर, समाज व विद्यालय परिवार ने किया भव्य अभिनंदन

सिंघाना के गौतम सैनी बने स्कूल लेक्चरर, समाज व विद्यालय परिवार ने किया भव्य अभिनंदन

सिंघाना : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित स्कूल लेक्चरर (जीव विज्ञान) भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफलता का परचम लहराने वाले नगरपालिका सिंघाना के वार्ड नं. 23 निवासी गौतम सैनी का अभिनंदन किया गया। माली सैनी समाज ब्लॉक अध्यक्ष डीपी सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजनों व ग्रामीणों ने गौतम को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

साफा पहनाकर किया सम्मान

सम्मान समारोह में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनू के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने सफल अभ्यर्थी गौतम को माला व साफा पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माली सैनी समाज संस्थान खेतड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ढाणा सरपंच विकास सैनी व ब्लॉक उपाध्यक्ष धूड़ाराम सैनी उपस्थित रहे। भाई नरेश सैनी ने कहा कि गौतम की सफलता से पूरे समाज का मान बढ़ा है।

स्कूल संस्थापक बोले- मेधावी रहा है छात्र

गौतम की प्रारंभिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा अनुज पब्लिक स्कूल, सिंघाना में हुई है। विद्यालय के संस्थापक लक्ष्मण सिंह सैनी ने हर्ष जताते हुए कहा कि गौतम शुरू से ही मेधावी व अनुशासित छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मण सिंह अध्यापक, विजेंद्र अध्यापक, सुनील ई-मित्र, सुनील कुमार, आकाश कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार सैनी, विक्रम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राहुल कुमार, रणजीत कुमार, छोटेलाल गौतम, नरेश कुमार, पिंटू सैनी, जितेंद्र सैनी, हिमांशु, रामप्रसाद, ग्यारसी लाल, कृष्ण कुमार, बंशीधर, आशीष, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह शोकरण, राजेंद्र सैनी एवं यादराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles