17 साल देश सेवा के बाद हवलदार मनोज सिंह शेखावत का भव्य स्वागत
17 साल देश सेवा के बाद हवलदार मनोज सिंह शेखावत का भव्य स्वागत
नवलगढ़ : जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव डाबड़ी बलौदा निवासी हवलदार मनोज सिंह शेखावत 17 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनके गृह आगमन पर गांव एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों और रिश्तेदारों ने बीबासर गांव में उनका साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद डीजे के साथ जुलूस के रूप में उन्हें उनके पैतृक गांव डाबड़ी बलौदा लाया गया, जहां पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस दौरान उन्होंने गांव स्थित जमवाय माता मंदिर में दर्शन किए, तत्पश्चात अणृना बालाजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह शेखावत, भतीजे सूरज सिंह शेखावत, पुत्र रुद्र सिंह शेखावत, पुत्री खुशी शेखावत एवं भांजे कुलदीप सिंह राठौड़ सहित परिजन व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हवलदार मनोज सिंह शेखावत ने पैरामिलिट्री फोर्स में रहते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण, जिसमें जंपिंग कोर्स भी शामिल है, पूर्ण किए और देश सेवा में अहम योगदान दिया। गौरतलब है कि झुंझुनूं जिला देशभर में “सैनिकों की नगरी” के रूप में प्रसिद्ध है, जहां से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना व सुरक्षा बलों में सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091997


