खेतड़ी में हनुमान जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित:देर रात तक चला देशभक्ति और हास्य रस की कविताओं का दौर
खेतड़ी में हनुमान जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित:देर रात तक चला देशभक्ति और हास्य रस की कविताओं का दौर
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में हनुमानगढ़ी सत्संग संस्था ने हनुमान जयंती महोत्सव की संध्या पर एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान कवियों ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी का आह्वान किया। कवि लोकेश महाकाली (नाथद्वारा) ने अपने संबोधन में कहा कि देश में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, जो अपनी आस्था के अनुसार कर्तव्यों का पालन करते हैं।
कवि सम्मेलन में भीलवाड़ा से आए कवि संजीव सजल ने राजस्थानी लोकप्रियता पर कविताएं प्रस्तुत कीं। रुद्रप्रताप और मनीष सुखवाल ने देशभक्ति कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जबकि हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी की कविताओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मंच संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। कार्यक्रम आयोजन समिति ने अतिथियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर हिमांशु फागणा, थानाधिकारी मोहनलाल, एसीबीईओ राजेश कुमावत, एडवोकेट संजय सुरोलिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, गोकुलचंद, विमल कुमार, निखिल शर्मा, प्रदीप सुरोलिया, पवन शर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, निकेश पारीक, शिवकुमार सैनी, मोहित सक्सेना, संतोष सैनी, महावीर प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091988


