झुंझुनूं जिले के 29 हजार पेंशनर्स ने नहीं करवाया सत्यापन:अब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हुआ, खेतड़ी सबसे पिछड़ा
झुंझुनूं : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वार्षिक सत्यापन (Annual Verification) की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है, लेकिन जिले के करीब 29 हजार पेंशनर्स का अब तक वार्षिर्ष सत्यापन ही नहीं हो सका है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी न करने पर इन पेंशनर्स की पेंशन रोकी जा सकती है।
विभाग कर रहा है निरंतर प्रयास
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया का कहना है कि विभाग सौ फीसदी सत्यापन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहा है। 5–6 दिन में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया तेज करने के लिए जिला कलेक्टर, सीईओ, ग्राम सेवकों और पटवारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है और लगातार फॉलोअप किया जा रहा है।
पूनिया के मुताबिक हमने कलेक्टर, सीईओ, ग्राम सेवकों और पटवारियों सबको चिट्ठियां भेजी हैं, मैसेज किए हैं और उन्हें स्थिति की गंभीरता बताई है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का सत्यापन समय रहते पूरा हो सके।
89.78 प्रतिशत ने करवाया सत्यापन
जिले में कुल पेंशनर्स की संख्या 2,82,954 है। इनमें से 2,54,049 (89.78%) पेंशनर्स का सत्यापन हो चुका है। लेकिन अब भी 28,905 पेंशनर्स का सत्यापन लंबित है |
आयु के अनुसार पेंडिंग डेटा : 75 वर्ष से कम-21,448 पेंशनर्स, 75-99 वर्ष-7,362 पेंशनर्स व 99 वर्ष से अधिक- 95 पेंशनर्स
शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र आगे
पेंशन योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में बेहतर है। यहां 90 फीसदी से ज्यादा सत्यापित पेंशन लाभार्थी हैं।
ग्रामीण क्षेत्र : कुल पेंशनर्स 2,16,433, वेरिफाइड 1,95,757 (90.45%) व पेंडिंग 20,676
खेतड़ी सबसे पिछड़ा, उदयपुरवाटी भी पीछे
उपनिदेशक डॉ. पूनिया ने बताया कि जिले के खेतड़ी और उदयपुरवाटी ब्लॉक में सत्यापन की दर सबसे कम है। ऐसे ही शहरी क्षेत्रों में झुंझुनू नगर परिषद और नवलगढ़ नगरपालिका में भी पेंडेंसी सबसे अधिक है, जिसे कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेतड़ी-4,647, उदयपुरवाटी-3,672, नवलगढ़-1,754 व झुंझुनूं-1,961
शहरी क्षेत्र : कुल पेंशनर्स-66,521, वेरिफाइड-58,292 (87.63%) व पेंडिंग-8,229
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091987


