बिबासर की छात्रा हर्षिता ने प्रदेश में पहली रैंक पाई:सैनिक बालिका स्कूल परीक्षा में किया कमाल
बिबासर की छात्रा हर्षिता ने प्रदेश में पहली रैंक पाई:सैनिक बालिका स्कूल परीक्षा में किया कमाल
नवलगढ़ : पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बिबासर की छात्रा हर्षिता ने सैनिक बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ऑल राजस्थान में पहली रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार बेनीवाल ने बताया कि कक्षा 5 की दो छात्राओं ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें हर्षिता ने पहली रैंक प्राप्त की, जबकि दूसरी छात्रा तनवी को 17वीं रैंक मिली है। प्रधानाचार्य बेनीवाल ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी बहुत उत्कृष्ट रहा है। इन परिणामों से विद्यालय और पूरे गांव में सकारात्मक माहौल है, और इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


