IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले 5 गिरफ्तार:लैपटॉप-एटीएम समेत कई डिवाइस बरामद, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके ढूंढ निकाला
IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले 5 गिरफ्तार:लैपटॉप-एटीएम समेत कई डिवाइस बरामद, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके ढूंढ निकाला
सीकर : सीकर जिले के दादिया थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
दादिया थाना के एसएचओ बुद्धिप्रसाद ने बताया कि पुलिस को एसपी ऑफिस के कांस्टेबल बजरंग सिंह से सूचना मिली थी। बजरंग सिंह को प्रतिबिंब पोर्टल पर दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों के खिलाफ 40 हजार रुपए की साइबर ठगी की शिकायत मिली थी।
लोकेशन ट्रेस करके आरोपियों को ढूंढ निकाला
पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की, जो सीकर के पिपराली गांव में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पिपराली गांव में रामसिंह मूंड के घर पर छापा मारा। वहां, मकान के पहली मंजिल पर कुछ लोग लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों से बातचीत कर सट्टा लगवा रहे थे।
ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे आरोपी
पुलिस ने आरोपी नितेश स्वामी (22) पुत्र मनीराम निवासी परसरामपुरा, सौरभ चाहर (23) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी परसरामपुरा, मुकेश कुमार सिहाग (25) पुत्र शिवराम निवासी केहरपुरा, विक्रम कुमावत (26) पुत्र महेश कुमावत निवासी कोटडी लुहारवास और सुरजीत पिलानिया (27) पुत्र कानसिंह निवासी सांवलोदा पुरोहितान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। आरोपी आईडी बनाकर लोगों को देते थे, जिसके बाद लोग उस आईडी से मैच पर सट्टा लगाते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092152


