[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने

खाटूश्यामजी में श्रृंगार और संध्या आरती का समय बदला:आज से नए टाइम के अनुसार होगी, हर साल करीब एक करोड़ भक्त आते हैं दर्शन करने

खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। आज से आरती नए समय से होगी। मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक चैत्र शुक्ल पक्ष से वैशाख कृष्ण पक्ष लगने के कारण बाबा की आरती के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। पहले जो श्रृंगार आरती सुबह 7:30 बजे होती थी अब वह सुबह 7:15 बजे होगी।

इसी तरह शाम को जो संध्या आरती पहले 7 बजे होती थी अब वह शाम को 7:15 बजे होगी। आज से आरती नए समय से होगी।

24 घंटे में 5 आरती होती हैं

बता दें कि खाटूश्यामजी में 24 घंटे के दौरान पांच आरती होती है। सबसे पहले सुबह मंगलाआरती से मंदिर के पट खुलते हैं। उसके बाद श्रृंगार आरती,भोग आरती,संध्या आरती और फिर शाम को शयन आरती होती है।

हर साल एक करोड़ भक्त आते हैं

सीकर के खाटूश्याम मंदिर में हर साल करीब एक करोड़ भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मासिक मेला भी आयोजित होता है। इस दौरान भी यहां लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

Related Articles