[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय किसान संघ की बैठक, पेयजल संकट पर चिंता:किसानों की समस्याओं और ऑनलाइन रजिस्ट्री में दिक्कत पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय किसान संघ की बैठक, पेयजल संकट पर चिंता:किसानों की समस्याओं और ऑनलाइन रजिस्ट्री में दिक्कत पर हुई चर्चा

भारतीय किसान संघ की बैठक, पेयजल संकट पर चिंता:किसानों की समस्याओं और ऑनलाइन रजिस्ट्री में दिक्कत पर हुई चर्चा

चूरू : भारतीय किसान संघ कातर की तहसील बैठक आज छोटी कातर स्थित उपतहसील कार्यालय में हुई। बैठक में क्षेत्र में पेयजल संकट और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। तहसील अध्यक्ष लूणा राम ईशराम ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक का संचालन तहसील मंत्री छैलु सिंह राठौड़ आसरासर ने किया। शुरुआत में भारतीय किसान संघ का ध्वज लगाया गया और भगवान बलराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

इस बैठक में खेमाराम, मानाराम ईन्यारा, लालसिंह जोगलसर, महेंद्र नया गांव, भंवरलाल नया गांव, सुरेंद्रनाथ सिद्ध मालासर, जगदीश नाथ सिद्ध मालासर, मघाराम नाई जोगलसर, धर्माराम ईशराम, नंदलाल बिजारनिया और ओमप्रकाश सहित विभिन्न ग्राम इकाइयों के किसान उपस्थित रहे।

किसानों ने क्षेत्र में पेयजल की अपर्याप्त आपूर्ति पर चिंता जताई। इसके साथ ही, तहसील कार्यालय में किसानों की रजिस्ट्री ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई न देने से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाने या ऋण लेने में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। डीएपी और यूरिया का रैक पॉइंट रतनगढ़ पर करने की मांग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि इन सभी मांगों को लेकर सभी ग्राम इकाइयों द्वारा एक मांग पत्र उप तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

तहसील मंत्री छैलु सिंह राठौड़ आसरासर ने बताया कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कातर तहसील के किसान भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles