[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा: पालकी में विराजमान संकट मोचन हनुमान जी का नगर भ्रमण, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा: पालकी में विराजमान संकट मोचन हनुमान जी का नगर भ्रमण, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

जसरापुर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा: पालकी में विराजमान संकट मोचन हनुमान जी का नगर भ्रमण, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। संकट मोचन हनुमान जी को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर पूरे गांव में शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण कराया गया। पुजारी विनोद कुमार जोशी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लिए भक्ति भाव से शामिल हुए।

शोभायात्रा बस स्टैंड, मुख्य बाजार, गणेश मंदिर, रघुनाथ जी बड़ा मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, गंगा माई मंदिर, खटीखान मोहल्ला, नायकान मोहल्ला, खतियान मोहल्ला एवं कुम्हारों का मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते और हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

नगर भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पालकी पर पुष्प वर्षा कर हनुमान जी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान हनुमान जी के दर्शन कर धोक लगाई, पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाएं मांगी। कई श्रद्धालु पालकी के नीचे से निकलकर पुण्य अर्जित करते हुए भी दिखाई दिए।

इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास बना रहा। कार्यक्रम में अशोक सेन, विनीत जोशी, रंजीत योगी, वर्षा गुप्ता, राजेश जलेन्द्रा, पंडित गोपाल जोशी, मुकेश केडिया, पिंकू सैनी, प्रियंका जोशी, अजय सोनी, राहुल सोनी, निखिल पुरोहित, राकेश पांडे, चिंटू स्वामी, कमल केडिया, नरेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker