मेघवाल समाज संघ में राजकुमार बाड़ेटिया को दोहरी जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष व खेतड़ी अध्यक्ष नियुक्त
मेघवाल समाज संघ में राजकुमार बाड़ेटिया को दोहरी जिम्मेदारी, जिला उपाध्यक्ष व खेतड़ी अध्यक्ष नियुक्त
खेतड़ी : मेघवाल समाज संघ (रजि.) अखिल भारतीय स्तर पर संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा राम (पूर्व विधायक) की सहमति एवं मार्गदर्शन में राजकुमार बाड़ेटिया को जिला शाखा का उपाध्यक्ष एवं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बाड़ेटिया वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी निष्ठावान सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091801


