[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:पक्षपात का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:पक्षपात का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

धोद वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:पक्षपात का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

धोद : धोद नगरपालिका के वार्ड परिसीमन को लेकर जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सामने आई गड़बड़ियों के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने बताया कि एक ही मोहल्ले में रहने वाले परिवारों को 4 अलग-अलग वार्डों में बांट दिया गया है, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में तो पति-पत्नी को भी अलग-अलग वार्डों में जोड़ दिया गया, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी प्रशासनिक चूक बताया।

इसके अलावा, धोद से करीब 2 किलोमीटर दूर ढाणियों में रहने वाले बड़केशिया परिवारों को उनके स्थान से 7 किलोमीटर दूर दीपपुरा चारणान में जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे उन्हें मतदान में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने बूथ निर्धारण पर भी पक्षपात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं से जुड़े स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं, जबकि अनोखू में रहने वाले परिवारों को धोद के बूथ से जोड़ दिया गया है।

इस मामले में माकपा राज्य सचिव किशन पारीक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस गजट नोटिफिकेशन के आधार पर वार्डों का गठन होना था, उसकी अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा, एक ही परिवार के दो टुकड़े कर दिए गए हैं, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अनोखू की स्कूल में भाजपा नेता को बूथ दिया जाना प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। ऐसा लगता है कि प्रशासन और अधिकारी भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा ने कहा कि ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया, जो भी संवैधानिक रूप से संभव होगा, उन सभी विसंगतियों को दूर किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker