[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदावास कें शहीद स्मारक पर गुर्जर महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को दी गई श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदावास कें शहीद स्मारक पर गुर्जर महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को दी गई श्रद्धांजलि

उदावास कें शहीद स्मारक पर गुर्जर महानायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को दी गई श्रद्धांजलि

झुंझुनूं : उदावास गांव के देव नारायण मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को गुर्जर नेता महानायक स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को गुर्जर समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर समाज को शिक्षा से जोड़ा, गुर्जर सहित एमबीसी समाज की पांच जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिलानें वाले कर्नल किरोड़ी सिंह हमेशा कहां करते थे अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां व कर्ज मुक्त समाज आदि होने पर ही समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाएगा।

इस मौके पर देव नारायण मंदिर के महंत बचना राम गुर्जर, देवनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर, प्रिंस छात्रावास के डायरेक्टर मुकेश सिराधना, कैप्टन छगन धाबाई, समाजसेवी बीरबल सिराधना बुडानिया, हवलदार माखनलाल दोराता, देवसेना के गुढ़ा गोरजी अध्यक्ष सुमेर धाबाई, सिंगर नरेन्द्र गुर्जर कोका, तेजपाल धाबाई, रामनिवास रावत, राजेश खटाना जिला अध्यक्ष झुंझुनूं आदि सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर कर्नल किरोड़ी बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles