नवलगढ़ में अभिभाषक संघ का रक्तदान शिविर:151 यूनिट रक्त एकत्रित, स्व.हरफूल सिंह की पुण्यितिथि पर शिविर
नवलगढ़ में अभिभाषक संघ का रक्तदान शिविर:151 यूनिट रक्त एकत्रित, स्व.हरफूल सिंह की पुण्यितिथि पर शिविर
नवलगढ़ : नवलगढ़ अभिभाषक संघ ने दिवंगत एडवोकेट हरफूल सिंह जाखड़ की नौवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। न्यायालय परिसर में आयोजित इस पांचवें शिविर में राजकीय उपजिला अस्पताल नवलगढ़ और गुरुकृपा हॉस्पिटल सीकर की टीमों ने कुल 151 यूनिट रक्त एकत्र किया।
श्रद्धांजलि अर्पित की
शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे एसीजेएम दिनेश शर्मा और ग्राम न्यायाधिकारी सुमन चौधरी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत और सहायक कलेक्टर सुशील कुमार सैनी ने भी स्वर्गीय हरफूल सिंह जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी सुधीर दत्त शर्मा और विकास शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सज्जन कुमार चाहर सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और समाज बंधु उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
अतिथियों का जताया आभार
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सज्जन कुमार चाहर, उपाध्यक्ष तरुण कुमार मिन्तर, सचिव दयाराम सैनी, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर सैन और सहसचिव आशीष बुगालिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर वकील दीपेंद्र सिंह जाखड़, सचिन जाखड़, पुनीत जाखड़ और सतवीर सिंह जाखड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एसएफआई जिलाध्यक्ष आशीष पचार, जुबेर खोखर, प्रताप सिंह पूनियां, पूर्व पार्षद लोकेश जांगिड़, गौरव स्वामी, अभिषेक भास्कर, नितेश भास्कर और संदीप कटारिया भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092581


