[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:’नगर पालिका आंखें खोलो’ अभियान के तहत जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:’नगर पालिका आंखें खोलो’ अभियान के तहत जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

सिंघाना में सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन:'नगर पालिका आंखें खोलो' अभियान के तहत जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी

सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था के विरोध में ‘नगर पालिका आंखें खोलो’ अभियान बुधवार को तेज हो गया। समाजसेवी नौरंग डांगी के नेतृत्व में गंगा मंदिर के पास स्थित वार्ड नंबर 26 में स्थानीय निवासियों ने सफाई की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त की।

क्षेत्र में सफाई न होने से परेशान लोग

मोहल्ले की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया- लंबे समय से सफाई न होने के कारण क्षेत्र में मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

लोगों ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी दी

इस समस्या के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

इस अभियान में क्षेत्र के कई लोग सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने नगर पालिका द्वारा कस्बे में उचित सफाई व्यवस्था न बनाने और अधिकारियों की उदासीनता पर भी विरोध जताया।

इस मौके पर समाजसेवी नौरंग डांगी, भार्गव समाज के अध्यक्ष पिंटू भार्गव, महिपाल मीणा, मैक्स नायक, महावीर सैनी, विमला देवी और संतरा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles