गिरावड़ी ग्रामीणों का 66 दिन से चल रहा धरना समाप्त:बणी के पेड़ों को बचाने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन, दूसरे रास्ते से काम शुरू करने के निर्देश
गिरावड़ी ग्रामीणों का 66 दिन से चल रहा धरना समाप्त:बणी के पेड़ों को बचाने के लिए कर रहे थे प्रदर्शन, दूसरे रास्ते से काम शुरू करने के निर्देश
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने गिरावड़ी के ग्रामीणों का 66 दिन से चल रहा धरना बुधवार शाम को समाप्त हो गया। यह धरना भैरोंजी महाराज की बणी के पेड़ों को बचाने के लिए दिया जा रहा था। झुंझुनूं जिला कलेक्टर द्वारा पावर ग्रिड कंपनी को 15 अप्रैल से पहले वैकल्पिक रास्ते से काम शुरू करने के निर्देश जारी होने के बाद ग्रामीण सहमत हुए।
ग्रामीण सीकर-खेतड़ी 765 केवी पावर ग्रिड लाइन के प्रस्तावित मार्ग का विरोध कर रहे थे। इस मार्ग में गिरावड़ी स्थित भैरोंजी महाराज की बणी के हजारों पेड़ काटे जाने थे। ग्रामीणों का तर्क था कि इससे हजारों पेड़ों को नुकसान होगा और लाखों पक्षियों के घोंसले उजड़ जाएंगे।
अधिकारियों और ग्रामीणों की कई दौर की वार्ताएं हुईं
धरने के दौरान प्रशासन और पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की कई दौर की वार्ताएं हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। अंततः, जिला कलेक्टर ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंधक को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देते हुए 15 अप्रैल से पूर्व वैकल्पिक मार्ग से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बुधवार शाम को तहसीलदार जेआर कूड़ी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार और जिला कलेक्टर द्वारा पावर ग्रिड कंपनी को दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। तहसीलदार ने ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर धरना समाप्त करने के लिए राजी किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना उठा लिया।
पावर ग्रिड लाइन का मार्ग बदलने के फैसले से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। धरना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने डीजे और बाइक रैली के साथ गिरावड़ी स्थित भैरोंजी मंदिर पहुंचकर अपनी खुशी का इजहार किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर देव सेना प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केशरीपुरा, एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, रोहिताश्व गुर्जर, भोलाराम गुर्जर, अजय तसीड़, भोपाल गुर्जर, विश्वनाथ शर्मा, शिवा गुर्जर, प्रवीण मिश्रा छापोली, रमेश सैनी, पवन शर्मा, पंकज सैनी और मोहनलाल वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092562


