आज चंवरा के जालेश्वर बालाजी मेले में होगा कुश्ती दंगल, रासलीला में सजी झांकियां
आज चंवरा के जालेश्वर बालाजी मेले में होगा कुश्ती दंगल, रासलीला में सजी झांकियां
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन जालेश्वर बालाजी का वार्षिक मेला आज भरेगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:15 बजे बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारा प्रारंभ किया जाएगा। 10 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:15 बजे मुख्य बाजार से बालाजी मंदिर तक ध्वजारोहण एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी। शाम 4 बजे कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। वही वृंदावन के ठाकुरजी प्रिया प्रीतम लीला संस्थान वृंदावन के रसाचार्य स्वामी दीपक ठाकुर द्वारा चल रही रासलीला में चौथे दिन कालीदय लीला, कंस द्वारा रंगेश्वर महादेव की पूजा, कालिया नाग से महायुद्ध की झांकी सजाई गई। इस दौरान सोहनलाल शर्मा, भवानी सिंह शेखावत, रतन लाल सोनी, महावीर सोनी, मनसुख सोनी, राजकुमार शर्मा, रोशन लाल महरानियां, चंद्राराम सैनी, संजय सोनी, सज्जन पारीक सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092203


