पिलानी बिजली विभाग के जेईएन सस्पेंड:कर्मचारियों ने लगाया था अभद्र व्यवहार करने का आरोप
पिलानी बिजली विभाग के जेईएन सस्पेंड:कर्मचारियों ने लगाया था अभद्र व्यवहार करने का आरोप
पिलानी : पिलानी में बिजली विभाग के जेईएन विनय कुमार मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवलगढ़ निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों ने कनिष्ठ अभियंता पर लंबे समय से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था, जिससे कार्यस्थल का माहौल खराब हो रहा था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि जब तक संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार मीणा को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। झुंझुनूं के अधीक्षण अभियंता (एसई) एम.के. टीबड़ा ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2092415


