घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यवसायिक दुरूपयोग / अवैध भण्डारण / कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध विभाग की कार्यावाही
घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यवसायिक दुरूपयोग / अवैध भण्डारण / कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध विभाग की कार्यावाही
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मध्य-पूर्व संकट के दृष्टिगत एलपीजी पर्ति में में संभावित व्यवधान एवं कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु उच्च स्तर से निर्देश प्रदान किये गये थे जिसकी पालना मे जिले मे घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग करने वालो के विरूद्ध जिला रसद कार्यालय के द्वारा गठित टीम के सदस्य प्रवर्तन निरीक्षक सुरेन्द्र जिलोवा के द्वारा जिले के सूरजगढ एवं खेतड़ी ब्लॉक में 3 प्रतिष्ठानो पर कार्यवाही कर 7 घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई। घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग करने वालो के विरूद्ध कुल 7 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त कर लिक्विफाईड पेट्रोलियम, गैस आर्डर 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।
विभाग की जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ ने बताया कि
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ओटीपी/ डीएसी डिलीवरी के वक्त ही मिलेगी। जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालकों को सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश दिये गये है। जिले मे पेट्रोल एवं डीजल की स्थिति समान्य है कही भी कोई अनावश्यक भीड़ की स्थिति नहीं है जिला प्रशासन का नागरिकों को पीएनजी अपनाने की अपील करता है एवं पाइपलाइन गैस से इंडस्ट्री एवं घरेलू उपभोक्ताओं को जोड़ने की गति में तेजी लाने के प्रयास निरन्तर किये जा रहे है। जिले के सभी नागरिकों से अपील है के अफवाहों पर ध्यान न दे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092285
