शिमला में निकली अनूठी कलश यात्रा, 2 अप्रैल को होगी शिव दरबार की स्थापना
ग्रामीण बोले ऐसी कलश यात्रा पहले कभी नहीं देखी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शिमला अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला के डालोडी धाम में बुधवार 1 अप्रैल को 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य और ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली। नवनीत व नवीन खेडवाल परिवार द्वारा निर्मित भव्य शिव मंदिर में शिव दरबार स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा ने पूरे गांव को आस्था और उत्साह से सराबोर कर दिया। सुबह 8:15 बजे शुरू हुई इस विशाल कलश यात्रा में धर्म और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। यात्रा में दो डीजे, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। अलग-अलग ट्रैक्टरों पर सजी भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और शिव दरबार की जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते नजर आए। दिल्ली से आए कलाकारों ने शिव तांडव, भूत भभूत, शिव विवाह भूतों की बारात सहित एक से बढ़कर एक जीवंत झांकियों की प्रस्तुतियां दी। पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव शिमला में इतनी भव्य और आकर्षक कलश यात्रा पहले कभी नहीं देखी गई। यात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई होली चौक तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
आज भजन संध्या, कल होगा महाआयोजन
कार्यक्रम आयोजक नवीन व नवनीत खेडवाल पुत्र बनारसी दास खेडवाल ने बताया कि 1 अप्रैल की रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडली अपनी प्रस्तुतियां देगी।
2 अप्रैल को हवन और विशाल भंडारा
2 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से देसी घी का विशाल भंडारा शुरू होगा, जो दिनभर चलेगा। इसमें शिमला सहित आसपास के गांवों के लोग भाग लेंगे। डालोडी धाम में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092091


