मानोता जाटान के शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान, रैली निकालकर दिया शिक्षा का संदेश
मानोता जाटान के शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान, रैली निकालकर दिया शिक्षा का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : मानोता जाटान गांव के शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश चंद चेजारा ने की, जबकि मुख्य अतिथि सरपंच बहादुर मल मेगवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।समारोह के दौरान कक्षा 10 व 12 के टॉपर विद्यार्थियों को माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में रिंकू कुमारी पुत्री लालचंद ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिलाषा पुत्री धर्मेन्द्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10 में बुलकेश कुमारी पुत्री लालचंद ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आचुकि पुत्री किशोर कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सगी बहनों का कमाल: लालचंद की बेटियां बनी विद्यालय टॉपर, 10वीं व 12वीं में किया प्रथम स्थान हासिल
विशेष बात यह रही कि कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉपर छात्राएं सगी बहनें हैं। कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिंकू कुमारी पुत्री लालचंद और कक्षा 10 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बुलकेश कुमारी पुत्री लालचंद दोनों ही एक ही परिवार से हैं। सगी बहनों ने एक साथ शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
6 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन, विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ाया मान
प्रधानाचार्य सुरेश चंद चेजारा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12 की 4 तथा कक्षा 10 की 2 बालिकाओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने ग्रामीणों से विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील करते हुए बताया कि दूरदराज से आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा के लिए इस सत्र में वाहन सुविधा भी शुरू की गई है।मुख्य अतिथि बहादुर मल मेगवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षा के महत्व को समझने की अपील की।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संजय काजला ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद गांव में रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, देवकरण पायल (पीटीआई), सभाचंद ढाका, प्रताप ढाका, ब्रजलाल शर्मा, धर्मपाल स्वामी, गुरुदयाल ढाका, लालचंद मेगवाल, कैप्टन रामेश्वर ढाका, सत्यवीर ढाका सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091881


