आशीर्वाद दिवस पर 6 अप्रैल को लगेगा श्री बाबा गंगाराम मेला, 50 फीट लंबी ‘समुद्र मंथन’ झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
आशीर्वाद दिवस पर 6 अप्रैल को लगेगा श्री बाबा गंगाराम मेला, 50 फीट लंबी ‘समुद्र मंथन’ झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : आशीर्वाद दिवस के उपलक्ष में श्री बाबा गंगाराम का भव्य मेला आगामी 6 अप्रैल (सोमवार) को श्री पंचदेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मेले के दौरान मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या, आकर्षक विद्युत सजावट, दर्शन-पूजन, अभिषेक, सामूहिक संगीतमय पाठ, मनोहारी पुष्प-श्रृंगार, छप्पन भोग एवं बधाई उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। मथुरा की सुप्रसिद्ध स्वचालित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
इस बार मेले में 50 फीट लंबी ‘समुद्र मंथन’ की भव्य स्वचालित झांकी सजाई जाएगी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा अन्य आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे महामंगला आरती से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे श्रद्धेय अनिल कुमार मोदी के सान्निध्य में सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का पाठ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस पाठ का वाचन कोलकाता के सुप्रसिद्ध कलाकार सौरभ मधुकर करेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
दोपहर 4 बजे से आयोजित विशाल भजन संध्या में कोलकाता के विख्यात गायक ज्योति खन्ना एवं लखनऊ के कुमार शानू संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर परिसर में फूलों के साथ बंगाल की प्रसिद्ध थर्मोकोल एवं कलात्मक सजावट के लिए कोलकाता से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जो अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मेले में देश के विभिन्न हिस्सों कोलकाता, मुंबई, सूरत, इंदौर, बिलासपुर, कानपुर, पटना आदि से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रद्धालु भाग लेंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन प्रतिवर्ष बैसाख कृष्ण चतुर्थी को बाबा गंगाराम के परम भक्त देवकीनंदनजी के आशीर्वाद दिवस एवं आशीर्वाद मंदिर के पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094845


