झुंझुनूं में संदीप सैनी बने राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के जिला अध्यक्ष
झुंझुनूं में संदीप सैनी बने राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के जिला अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए झुंझुनूं जिले में संदीप सैनी को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। संदीप सैनी वर्तमान में जीएसएसएस गोठड़ा तगेलान, ब्लॉक धोद (सीकर) में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र एवं शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष हरलाल सिंह गढ़वाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संदीप सैनी की नियुक्ति पर शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094562

