चिराना तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन गणेश मंदिर से निकली निशान यात्रा
चिराना तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन गणेश मंदिर से निकली निशान यात्रा
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती चिराना में पहाड़ी पर स्थित गढ़ बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय 22वां हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का मंगलवार शाम को निशान यात्रा के साथ आगाज हो गया है। गढ़ बालाजी सेवा समिति चिराना कि ओर आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन मंगलवार शाम को सीकर रोड़ पर स्थित श्री गणेश मंदिर से गढ़ बालाजी मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई। विधिवत निशान पुजा अर्चना के पश्चात सैंकड़ों महिलाएं व पुरुष हाथों में निशान लेकर डीजे कि धुन पर नाचते गाते निशान यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए गढ़ बालाजी मंदिर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
वहीं भक्तिभाव से जगह जगह पर पेयजल व ठंडाई कि व्यवस्था कि गई। गढ़ बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष समिति के भवानी सिंह ने बताया कि निशान यात्रा के बाद दुसरे दिन बुधवार को सामुहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा व 2 अप्रैल को विशेष सुबह हवन, शाम को श्रृंगार दर्शन,महाआरती होगी इसके बाद सुभाष सैन एवं पार्टी के द्वारा रात भर भजनों कि प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में आस-पास क्षैत्र के संत-महात्मा व जनप्रतिनिधि सहित गोठड़ा पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
इस दौरान गोवर्धन पाराशर, वैद्य शिव कुमार, संतोष कुमार शर्मा, दिलिप सिंह राठौड़, मनोज कुमार शर्मा, राजेश सोनी, राकेश अग्रवाल, बंटी पारीक, प्रदीप शर्मा, मुकेश जांगिड़, मनस्वी शर्मा, विजय जांगिड़, शक्ति सिंह, प्रमोद सोनी, दौलत खंडेलवाल, जितेश अग्रवाल, चेतन पारीक, नरेश शर्मा, शेखर सैन सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


