[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गरिमा सैनी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गरिमा सैनी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

गरिमा सैनी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

उदयपुरवाटी : क्षेत्र के चिराना निवासी छात्रा गरिमा सैनी ने राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। गरिमा सैनी, जो कि प्रभु दयाल सैनी की दोहिती हैं, ने विज्ञान वर्ग में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता कमला देवी, पिता बसंत कुमार सैनी, गुरुजनों, मामा एवं नानी को दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा का मिठाई खिलाकर, साफा पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। उनकी इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles