टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिले को राज्य स्तर पर सम्मान, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने टीम को दी बधाई
टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जिले को राज्य स्तर पर सम्मान, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने टीम को दी बधाई
झुंझुनूं : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अवार्ड समारोह में जिले को सर्वाधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करवाने के लक्ष्य की प्राप्ति पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।
कलेक्टर डॉ. गर्ग ने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, जनजागरूकता और समर्पित कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय सिंह मांजू ने जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति पर विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और निगरानी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले के 236 हाई-रिस्क गांवों में विभाग द्वारा शिविर लगाकर नियमित रूप से सर्वे, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान हो सके। साथ ही मरीजों को नियमित दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके पूर्ण स्वस्थ होने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2094356


