फतेहपुर में टॉवर से गिरकर युवक की मौत:मानसिक रूप से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच
फतेहपुर में टॉवर से गिरकर युवक की मौत:मानसिक रूप से परेशान था, पुलिस कर रही मामले की जांच
फतेहपुर : फतेहपुर इलाके के सदर थाना क्षेत्र के शेखीवास गांव में एक युवक की टॉवर से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र देगड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका मनोरोग संबंधी उपचार भी जारी था और परिजन के अनुसार वह बीते कई दिनों से दवाइयां ले रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी कारणवश टॉवर पर चढ़ गया। वहां से गिरने के कारण उसे मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही उसे तत्काल फतेहपुर के धानुका उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2159733


