[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ गंभीर घायल:चिड़ावा में धरना स्थल के पास हुआ हमला, झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ गंभीर घायल:चिड़ावा में धरना स्थल के पास हुआ हमला, झुंझुनूं रेफर

मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ गंभीर घायल:चिड़ावा में धरना स्थल के पास हुआ हमला, झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड क्षेत्र के लाखू में सोमवार को एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना उदय सिंह हत्याकांड को लेकर चल रहे धरना स्थल के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, भवानी सिंह (54) पुत्र मोहन सिंह धरना स्थल से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से उनकी हालत बिगड़ गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल भवानी सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिड़ावा राजकीय अस्पताल के डॉ. नरेंद्र तेतरवाल ने भवानी सिंह का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles