चिड़ावा में पेयजल संकट से लोग परेशान:जलदाय विभाग कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
चिड़ावा में पेयजल संकट से लोग परेशान:जलदाय विभाग कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से जारी पेयजल संकट से परेशान निवासियों ने सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 11, 12, 13 और 28 के नागरिक पानी की सुचारू आपूर्ति की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व पार्षद विमलेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा और युवा नेता मुकेश शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारी जब कार्यालय पहुंचे, तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे उनका गुस्सा और भड़क गया।
विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
अधिकारियों की अनुपस्थिति पर महिलाओं और युवाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी की शुरुआत में ही पानी की सप्लाई ठप होने से दैनिक कार्यों के लिए भी भारी परेशानी हो रही है। अधिकारियों के न मिलने पर वार्डवासियों ने वहां मौजूद एक कर्मचारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कर्मचारी ने आश्वासन दिया कि समस्या को तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांत होकर अपने घरों को लौट गए।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पार्षद गंगाधर सैनी, नितिन कुमार अग्रवाल सहित शर्मिंला, सुमन, संतोष, अनीता, नेहा, अनुराधा, सुदेश, रेखा, पाना, रूपा, पूजा, सरोज, विकास, अजय, गोलू, सरोज, संजू, भगवती, सुमन रामनिवास सहित अनेक महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079187


