ट्रैक्टर मिक्सर की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया
ट्रैक्टर मिक्सर की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत:पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया
बीदासर : चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर मिक्सर की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने घर के सामने खड़ा था तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर मिक्सर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन बीदासर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुजानगढ़ के गवर्नमेंट अस्पताल रेफर किया गया। सुजानगढ़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बीदासर थाना के एएसआई सतवीर ने बताया कि वार्ड 19 निवासी भागुराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका पांच वर्षीय बेटा शुभम सोमवार को घर के सामने खड़ा था। तभी एक तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रेक्टर मिक्सर ने शुभम को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे तुरंत बीदासर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सुजानगढ़ रेफर किया गया।
सुजानगढ़ में ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर मिक्सर को थाने में खड़ा करवा लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079183


