[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन

19 जनवरी से 28 मार्च तक हुआ एमएसएमई प्रायोजित कार्यक्रमों का आयोजन

पिलानी : सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम (ESDP) के अंतर्गत 19 जनवरी से 28 मार्च 2026 तक विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा। यह पहल छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के क्षेत्र में कौशल विकास तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम के संरक्षक संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया थे। इन कार्यक्रमों का संयोजन एवं समन्‍वयन संस्थान के सोसाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप ने किया।

इस श्रृंखला के अंतर्गत 19 जनवरी से 24 फरवरी तक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकास हेतु ईएसडीपी कार्यक्रम, 16 से 20 फरवरी तक -घरेलू उपकरणों के लिए सर्किट एवं बोर्ड डिज़ाइन पर उच्च स्तरीय कार्यक्रम- और 9 से 13 मार्च तक -होम ऑटोमेशन के लिए आईओटी आधारित सिस्टम डिज़ाइन कार्यक्रम- प्रमुख कार्यक्रम रहे। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, पीसीबी डिज़ाइन, 5 G, आईओटी एवं स्मार्ट होम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा हार्डवेयर सुरक्षा, 5 G कम्युनिकेशन, आईओटी सुरक्षा, वैज्ञानिक नीतियां, नेटवर्किंग प्रोटोकॉल, आरएफ संचार, आईओटी आर्किटेक्चर एवं स्मार्ट सिस्टम डिज़ाइन जैसे महत्‍वपूर्ण एवं समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए गए। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी इस आयोजन में शामिल रहीं जिसमें उल्‍लेखनीय रूप से 12 फरवरी को सीएसआईआर–सीरी, पिलानी में एक दिवसीय कार्य शाला, 28 फरवरी को आईईटीई-पिलानी चैप्टर के साथ बीकेबीआईईटी-पिलानी में संयुक्त कार्यशाला के अलावा संस्‍थान के चेन्नई केंद्र में 9-13 मार्च के दौरान ईएसडीपी कार्यक्रम तथा 27 मार्च को बीकेबीआईईटी-पिलानी में रिसर्च पेपर राइटिंग मेथडॉलॉजी एनकॉम्‍पासिंग प्‍लैगियरिज़्म विषय पर आईआईटी-बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ बीएन बासु का आमंत्रित व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. पी. सी. पंचारिया के संरक्षण में आयोजित इन कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करते हुए उन्हें स्टार्टअप, नवाचार एवं आत्म निर्भरता की दिशा में प्रेरित किया। सीएसआईआर–सीरी, पिलानी की यह पहल भारत सरकार के -मेक इन इंडिया- एवं -आत्मनिर्भर भारत- अभियानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास सिद्ध होगी।

Related Articles