डॉ. दयाशंकर जांगिड़ इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड व रतन टाटा विजनरी आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
डॉ. दयाशंकर जांगिड़ इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड व रतन टाटा विजनरी आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
नवलगढ़ : कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. दयाशंकर जांगिड़ को दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह Crowne Plaza में आयोजित हुआ, जहां उन्हें आकर्षक प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता सुदेश बेरी मौजूद रहे। मंच पर कैप्टन एमपी सिंह (बॉक्सर), डॉ. संदीप मारवाह (एशियन अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के अध्यक्ष) सहित ब्रांडमेन इंडिया संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. जांगिड़ को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रतन टाटा विजनरी आइकॉन अवार्ड 2026 से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. जांगिड़ पिछले करीब 50 वर्षों से नवलगढ़ में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना कर हजारों मरीजों को लाभान्वित किया है। समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने 227 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर लगभग 34,000 लोगों को नेत्र ज्योति दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा, साहित्य, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें इंडियन हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड, राजस्थान रत्न शिरोमणि, नोबल एशियन ऑफ द ईयर, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित कई सम्मान शामिल हैं।
डॉ. जांगिड़ को यह सम्मान मिलने पर नवलगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079168


