निराधनूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
निराधनूं में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ: भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
निराधनूं : गांव निराधनूं में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित शीतला माता मंदिर के यज्ञ स्थल परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य कथावाचक मानवानन्द महाराज के सानिध्य में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कथा के लिए मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सजाया गया है, जहां श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य ओमप्रकाश भोडीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। इस आयोजन में पंचायत सहित गांव के गणमान्य लोगों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान विनय कुमार थालोड़ व नानजी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कथावाचक महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा धर्म, भक्ति और जनकल्याण का संदेश देती है, जो व्यक्ति को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079168


