चूरू में मंदिर में चोरी: बालाजी महाराज के मंदिर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चूरू में मंदिर में चोरी: बालाजी महाराज के मंदिर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के रीको एरिया में स्थित सूर्य पुत्र शनिदेव मंदिर में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, रीको एरिया की एक नंबर रोड पर स्थित मंदिर में दो अज्ञात चोर नकाब पहनकर पहुंचे। इनमें से एक चोर मंदिर के अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भीतर रखे चांदी के सामान पर हाथ साफ कर लिया।
चोरी में चांदी के 3 छत्र, 2 चांदी की कटोरियां और बालाजी महाराज की सिंदूर की मूर्ति चोरी कर ली गई। पुजारी महेंद्र पुजारी ने बताया कि चोर अपने साथ स्कूल बैग लाए थे, जिसमें चोरी किया गया सामान डालकर फरार हो गए।
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुजारी द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुजारी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी मंदिर में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले के मामलों में चोरी गया सामान बरामद कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079183


