बीबाणी मुक्तिधाम में पानी की समुचित व्यवस्था, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
बीबाणी मुक्तिधाम में पानी की समुचित व्यवस्था, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के बीबाणी मुक्तिधाम में बीबाणी विकास समिति द्वारा सराहनीय पहल करते हुए आमजन की सुविधा के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई। समिति द्वारा स्वर्गीय अंजना भार्गव एवं कुशान भार्गव की पुण्य स्मृति में डॉ. एस. के. भार्गव के सौजन्य से मुक्तिधाम में पानी का टैंक बनवाया गया तथा हाथ-मुंह धोने के लिए नल आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस पहल से यहां आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में बीबाणी क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के लिए भविष्य में विभिन्न जनहितकारी कार्य करने का संकल्प लिया। समिति की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और इसे सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में डॉ. एस. एन. शुक्ला, कमल बालियान, रवि गुप्ता, श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, देवेंद्र कुमार गौड़, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ला, राजकुमार सोनी, रवि पंसारी, सीताराम सैनी, सुनील सैनी, विकास शुक्ला, विकास राणा सरिया, हरीश जोशी, डॉ. एस. के. भार्गव, सौरय, मिशु, झाबरमल पुजारी, भरत कुमार तुलस्यान, सूमेर सिंह कर्णावत, सुभाष जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, डॉ. उमेद सिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, संजय शर्मा, प्रकाश पुरोहित, विकास राणासरिया, पंकज जालान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079168


