[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटवारी होशियार सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पटवारी होशियार सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू

पटवारी होशियार सिंह निलंबित, विभागीय जांच शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने तहसील झुंझुनूं के नयासर पटवार मंडल में कार्यरत पटवारी होशियार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, पटवारी होशियार सिंह के विरुद्ध नियम 16 सीसीए के तहत विभागीय जांच संस्थित की गई है। जांच लंबित रहने के दौरान उन्हें नियम 13(1) के प्रावधानों के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा, जो अवकाश वेतन के समकक्ष रहेगा। साथ ही, इस अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सूरजगढ़ निर्धारित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र एवं आरोप विवरण शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि जांच प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Related Articles