देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19चूरू : जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (IPS) ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार (RPS) के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक सुनील झाझड़िया (RPS) के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस थाना रतननगर के थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 मार्च 2026 को गश्त के दौरान रोही उंटवालिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन्द्र बाबल (37) पुत्र शिशराम जाट निवासी ढाणी पन्ने सिंह, थाना रतननगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.47 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना रतननगर में मुकदमा संख्या 32/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश पुनिया व उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us