थालोड़ के नेतृत्व में आई टी यूनियन ने दिया ज्ञापन
थालोड़ के नेतृत्व में आई टी यूनियन ने दिया ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज में आईटी के पद यथावत रखने तथा बढ़ते डिजिटल कार्यभार को देखते हुए आईटी केडर को मज़बूत करने हेतु राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ सीकर के जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़ के नेतृत्व में सत्यनारायण चौहान सयुंक्त निदेशक आईटी विभाग कों ज्ञापन दिया गया, आईटी यूनियन के प्रवक्ता संजय धुवारिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कई महत्वपूर्ण कार्य अब पूर्णतः ऑनलाइन संचालित होते हैं, इनमें आईएचएमएस, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, राजकाज, हेल्थ पोर्टल, ई – टेंडर, नेटवर्क मेंटेनेन्स, वीडियो कांफ्रेंसिंग सहित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल संचालित होते है, एक ओर तेज गति से बढ़ते डिजिटाइजेशन के बीच तकनीकी कार्मिकों की आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर तकनीकी पदों की संख्या में कटौती की जा रही है, इन पदों को यथावत रखने एवं नए पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है, इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश थालोड, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर बुरड़क, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमावत व नरेंद्र वर्मा, संजय धुवारिया, विपिन पारीक, शनन्दन शर्मा, डालूराम, प्रवीण जांगिड़, साँवरमल, योगेश माथुर, अशोक कुलहरी, नितिन बाहेती, संदीप नायक, राहुल कुमावत, श्रीराम सैनी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079168


