अंडर-20 चैंपियनशिप का जोरदार आगाज, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समा
अंडर-20 चैंपियनशिप का जोरदार आगाज, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : श्री सूर्य मंडल मैदान में झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंडर-20 (पुरुष) फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। उद्घाटन मैच सिटी क्लब, झुंझुनूं और भोजासर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में भोजासर ने 4-2 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में मुरादपुर ने एसपीएस हेतमसर को एकतरफा मुकाबले में 9-2 से हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में चिड़ावा टीम के नहीं पहुंचने पर मेहाड़ा गुजरवास को वॉकओवर मिला। दिन का अंतिम और सबसे रोमांचक मुकाबला श्री सूर्य मंडल, नवलगढ़ और ताम्र नगरी फुटबॉल क्लब, कोपर के बीच खेला गया, जिसमें अंतिम दो मिनट में कोपर ने गोल कर 1-0 से जीत हासिल की।
अब सेमीफाइनल में मुरादपुर का मुकाबला मेहाड़ा गुजरवास से और भोजासर का सामना कोपर से होगा। इसके बाद दोपहर में फाइनल मैच खेला जाएगा और समापन समारोह आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आरएफए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिजारणियां और अध्यक्षता डीएफए अध्यक्ष पवन शर्मा ने की। इस अवसर पर दिनेश पूनिया, घम्मन लाल, कोच विकास बुडानिया, अनिल शर्मा, राहुल बियान, रेहान अली, लक्ष्य गर्शा, आशीष मीना, अमित गहलावत, अमित चौहान सहित संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी राहुल चौधरी व नीरज निर्वाण भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079170


