[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा सुंदरदास गोपाल नंदीशाला में भूमि पूजन सम्पन्न, भामाशाहों ने किया सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बाबा सुंदरदास गोपाल नंदीशाला में भूमि पूजन सम्पन्न, भामाशाहों ने किया सहयोग

बाबा सुंदरदास गोपाल नंदीशाला में भूमि पूजन सम्पन्न, भामाशाहों ने किया सहयोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बाबा सुंदरदास गोपाल नंदीशाला, जाखल में नंदीशाला विकास कार्यों हेतु भूमि पूजन एवं सवामणी प्रसाद कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत शिरोमणि महंत दिनेशगिरी महाराज फतेहपुर मढ़ी के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर नंदीशाला के लिए भूमि दान करने वाले भामाशाह रामजीलाल मूंड एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने भी शिरकत की। उन्होंने नंदीशाला परिसर में लगभग 400 मीटर सीसी रोड बनवाने तथा गौसेवा हेतु 1 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

सेठ श्याम सुंदर सौंथलिया ने नंदीशाला का प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की। भामाशाह सेठ किशनलाल मोरारका द्वारा भी 1 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। वहीं प्रताप सिंह मूंड एवं कमलेश मूंड द्वारा नंदीशाला कार्यालय हेतु भूमि उपलब्ध करवाने के साथ 51,000 रुपये का सहयोग दिया गया। इसी प्रकार रामकिशन केडिया द्वारा 31,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। फूलचंद खेदड़ द्वारा फव्वारा सेट दिया गया। इसके अलावा भी अनेक भामाशाहों ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भामाशाह रमेश कुमार गदैया, डाडा फतेहपुरा नंदीशाला अध्यक्ष सुरेश कुमार, जाखल गौशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड, भोड़की गौशाला सचिव कैलाश डूडी, बुगाला गौशाला अध्यक्ष हीरानंद बुगालिया, बसंत सिंह, एडवोकेट नवरत्न सिंह, अम्मीलाल खेदड़, श्रवण सिंह, पंचायत समिति सदस्य समुद्र कड़ायल, महावीर प्रसाद मूंड, नत्थू खेदड़, गिरधारी खेदड़, ताराचंद खेदड़ तथा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल, धर्मेन्द्र बाय, बुधराम, डॉक नवनीत, विकास खेदड़, मंगलचंद मूंड सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Related Articles