[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल में सोलर एनर्जी सिस्टम का शुभारंभ, अब बिजली खर्च में होगी बचत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल में सोलर एनर्जी सिस्टम का शुभारंभ, अब बिजली खर्च में होगी बचत

स्कूल में सोलर एनर्जी सिस्टम का शुभारंभ, अब बिजली खर्च में होगी बचत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : शिमला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय परिसर में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर एनर्जी सिस्टम मदन मोहनका डायरेक्टर टेगा इंडस्टरीज लिमिटेड कोलकाता के सौजन्य से स्थापित किया गया है। जिससे अब स्कूल की बिजली जरूरतों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा। यह प्रोजेक्ट TEGA Industries Limited की CSR पहल के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा किया गया है। वहीं, इस सोलर प्लांट का निर्माण Unibuild Infrastructure Private Limited, भरूच द्वारा किया गया है।

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव ने बताया कि इस सोलर सिस्टम के शुरू होने से बिजली बिल में कमी आएगी और छात्रों को भी अक्षय ऊर्जा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सकेगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट ग्रामीण व शैक्षणिक क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

20 मार्च 2026 को इस सोलर सिस्टम का कार्य पूर्ण हुआ, जिसके बाद से यह नियमित रूप से कार्य कर रहा है। इससे पूर्व भी मदन मोहन का जी ने विद्यालय में छात्रों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए बड़ा आरो फिल्टर प्लांट लाखों की लागत से लगवा कर दिया था तथा बच्चों के बैठने हेतु 100 स्टूल व टेबल के सेट भी प्रदान किए थे। इस सबके लिए मदन मोहनका जी बधाई के पात्र हैं।

Related Articles