[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंद्रपुरा में गूंजेगा हनुमान जन्मोत्सव का जयघोष, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंद्रपुरा में गूंजेगा हनुमान जन्मोत्सव का जयघोष, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूर्ण

इंद्रपुरा में गूंजेगा हनुमान जन्मोत्सव का जयघोष, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूर्ण

उदयपुरवाटी : क्षेत्र की बड़वाली ढाणी इंद्रपुरा स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री जय वीर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। समिति सदस्य जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। बुधवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को प्रातः 8:15 बजे दिव्य हवन पूजन और आहुतियां दी जाएगी। इसी दिन प्रात 9:15 बजे तिरुपति बालाजी मंदिर से श्री वीर हनुमान मंदिर तक भव्य निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर से हाथों में निशान (ध्वज) लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बड़वाली ढाणी पहुंचेंगे। जहां श्रद्धालु हनुमानजी को ध्वज अर्पण करेंगें। इसके पश्चात हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। समिति सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमियों से तीन दिवसीय कार्यक्रमों में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए घनश्याम सिंह शेखावत, पूर्णमल स्वामी, रामनिवास स्वामी, सुंदरमल सैनी, संजू कुमार सहित क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालु जुटे हुए हैं।

Related Articles