बलौदा ग्राम में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण:सरकारी स्कूल से बाबा भानीनाथ मंदिर तक बनेगी, सालों पुरानी मांग पूरी
बलौदा ग्राम में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण:सरकारी स्कूल से बाबा भानीनाथ मंदिर तक बनेगी, सालों पुरानी मांग पूरी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बलौदा में बाबा भानीनाथ महाराज के मंदिर तक इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क बलौदा सरकारी स्कूल से मंदिर तक बनाई जाएगी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी लंबित मांग अब पूरी होती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क की मांग कर रहे थे। मंदिर तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, खासकर बारिश के मौसम में।
निर्माण कार्य की शुरुआत पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह के घर के पास से की गई है। यह सड़क बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने में आसानी होगी और बारिश के समय कीचड़ व फिसलन से भी राहत मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से गांव के विकास को गति मिलेगी। यह न केवल आवाजाही को सुगम बनाएगी, बल्कि बलौदा गांव के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करेगी।
स्थानीय निवासी उमेद सिंह, इन्द्र सिंह, कृष्ण सिंह, नरपत सिंह, सुरेश सिंह, महिपाल सिंह और घनश्याम सिंह सहित कई ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2078770


