कचरे की बात पर युवती से मारपीट:पांच लोगों पर लाठी-सरिए से पीटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती
कचरे की बात पर युवती से मारपीट:पांच लोगों पर लाठी-सरिए से पीटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती
चूरू : चूरू में कचरे को लेकर हुए विवाद में एक 30 वर्षीय युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने पांच लोगों पर लाठी और सरिए से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
वार्ड 54 निवासी रितु स्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर के आगे झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के सुभाष, सुमन, खुशी, युवराज और एक अन्य व्यक्ति कचरे की बात को लेकर उससे झगड़ने लगे। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई।
युवती का आरोप है कि ये लोग उसे पकड़कर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ लाठी और सरिए से मारपीट की गई। शोर मचाने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने घर वापस लाए।
युवती ने बताया कि पड़ोसियों ने घर के आगे नाली में पत्थर लगा दिए थे, जिससे कचरा रुक जाता था। उसने वे पत्थर हटा दिए थे, इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई।
मारपीट में युवती के हाथ, कोहनी और सिर में चोटें आई हैं। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल प्रशासन ने युवती की एमएलसी रिपोर्ट तैयार कर अस्पताल पुलिस चौकी को भी भेज दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078839


