[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी से पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी:सरिए से गेट तोड़कर चांदी का छत्र ले उड़ा चोर सीकर15 घंटे पहले

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चोरी से पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी:सरिए से गेट तोड़कर चांदी का छत्र ले उड़ा चोर सीकर15 घंटे पहले

चोरी से पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी:सरिए से गेट तोड़कर चांदी का छत्र ले उड़ा चोर सीकर15 घंटे पहले

सीकर : सीकर के रामलीला मैदान के पास व्हाइट हाउस की गली में काल भैरव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चोर ने चोरी करने के पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी। इसके बाद मंदिर का गेट सरिए से तोड़कर चोरी की। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

चोर ने चोरी करने के पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी।
चोर ने चोरी करने के पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी।

दरअसल बीती रात को पुजारी गोविंद पूजा करके घर चले गए थे। आज सुबह करीब 4:15 बजे के लगभग मंदिर की तरफ आए तो देखा कि मंदिर का गेट खुला हुआ है। इसके साथ ही मंदिर में अंदर लगे चांदी के छत्र भी गायब हैं। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी।

सरिए से चोर ने मंदिर का गेट तोड़ा और फिर चोरी की।
सरिए से चोर ने मंदिर का गेट तोड़ा और फिर चोरी की।

जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो देखा कि रात को 3:15 बजे के लगभग एक चोर मुंह पर काला कपड़ा लगाकर और हाथ में सरिया लिए आता है। जो मंदिर के बाहर बैठकर एक बीड़ी पीता है। इसके बाद मंदिर का गेट सरिए से तोड़ता है और फिर चांदी के छत्र वहां से लेकर फरार हो जाता है।

सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद मंदिर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़।
सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद मंदिर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़।

सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। जो अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि जहां चोरी हुई वहां से करीब 300 से 400 मीटर दूर ही पुलिस चौकी भी स्थित है। साथ ही एरिया में रात के समय पुलिस गश्त भी रहती है। इसके बावजूद भी कर चोरी करके चला गया।

Related Articles