अशोक कुमार पारीक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित:हिंद सेवा दल लक्ष्य मानव सेवा संस्था ने किया सम्मानित
अशोक कुमार पारीक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित:हिंद सेवा दल लक्ष्य मानव सेवा संस्था ने किया सम्मानित
श्रीमाधोपुर : अजमेर के सूचना केंद्र में आयोजित एक समारोह में श्रीमाधोपुर निवासी और उपभोक्ता आयोग के पूर्व सदस्य अशोक कुमार पारीक को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंद सेवा दल लक्ष्य मानव सेवा संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
पारीक को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीकर और अलवर में उपभोक्ता आयोग में रहते हुए उनके कई फैसले आमजन के हित में सराहनीय रहे, जिसके कारण उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, योग और आयुर्वेद के प्रसार के साथ-साथ सामाजिक सेवा के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078991


